Tuesday, September 15, 2026

T20 2026 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश ने वेन्यू चेंज को लेकर ICC को लिखा दूसरा पत्र

नई दिल्ली : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ICC को 5 दिनों के भीतर दूसरी बार पत्र भेजा है। इस पत्र में मांग की गई है कि टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। इससे पहले 4 जनवरी को भी BCB ने वेन्यू बदलने की अपील की थी।

5 दिन में दूसरा पत्र

BCB ने ICC को भेजे अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत में मैच खेलना सुरक्षित नहीं है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मैचों का आयोजन किसी अन्य देश में किया जाना चाहिए। टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होना है और ऐसे में टूर्नामेंट से कुछ हफ्ते पहले यह मांग ICC के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बांग्लादेश को ग्रुप लीग में कुल चार मैच खेलने हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में निर्धारित हैं। लेकिन बांग्लादेश टीम ने अब तक भारत आने से इनकार कर दिया है। इससे टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सरकार की सख्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCB का यह पत्र बांग्लादेश सरकार के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ चर्चा के बाद भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नजरुल इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि ICC ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का पूरा ब्योरा मांगा था, जिसे BCB ने विस्तार से साझा किया है। हालांकि, इन चिंताओं को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

क्या है पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई थी, जब IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की घटनाओं को लेकर भारत में विरोध शुरू हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक वहां 6 हिंदुओं की हत्या की बात सामने आई है। इसके बाद BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

ICC ने मांगी जानकारी

ICC ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन उसने BCB से साफ तौर पर यह बताने को कहा है कि सुरक्षा को लेकर असल चिंता क्या है। वहीं, BCB के भीतर भी इस मुद्दे पर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। एक गुट आसिफ नजरुल के सख्त रुख का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा गुट ICC और BCCI के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में है। उनका मानना है कि बेहतर सुरक्षा इंतजामों से समस्या सुलझ सकती है।

ग्रुप-सी में बांग्लादेश

टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। 7 फरवरी को बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज। 9 फरवरी से बांग्लादेश बनाम इटली और 14 फरवरी से बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड है। ये तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने हैं। वहीं, 17 फरवरी को बांग्लादेश का आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में नेपाल के खिलाफ तय है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की यह मांग ICC के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अगर समय रहते समाधान नहीं निकला, तो टूर्नामेंट की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है। अब सभी की नजरें ICC के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर