Tuesday, July 28, 2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, एयरपोर्ट पर ऐसे दिखे तो चौंक उठे लोग

न्यूज़ डेस्क : सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने के बाद मंगलवार को जब अचानक सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोगों को नजर आए, एक झलक में उन्हें पहचान पाना मुश्किल नजर आया. पारंपरिक रूप से अखिलेश यादव सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आते हैं लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में उनका नया और अलग अंदाज देखने को मिला है.

हाल ही में अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर ब्‍लैक जींस और व्‍हाइट टी-शर्ट लुक में नजर आए, तो लोग उन्‍हें देख हैरान रह गए. इस दौरान कुछ लोग उनके साथ सेल्‍फी लेते हुए भी नजर आए. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश यादव का ऐसा जुदा अंदाज नजर आया है. पिछले साल भी उनकी कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह ‘मैन इन ब्‍लैक’ यानि पूरे काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के मौके पर राज्यपाल व सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

धोनी से अखिलेश की तुलना

जींस और टी-शर्ट में अखिलेश यादव के इस लुक को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया. अब अखिलेश यादव के नए लुक से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. वहीं अखिलेश यादव के इस लुक की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से की जा रही है, क्योंकि इस नए लुक में अखिलेश यादव के बाल काफी बड़े नजर आ रहे हैं. ऐसा हेयर स्‍टाइल महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआती दिनों की याद दिलाता है. वहीं, राहुल गांधी से अखिलेश की तुलना इसलिए हो रही है, क्‍योंकि वह व्‍हाइट टी-शर्ट पहने हुए हैं. राहुल गांधी हमेशा व्‍हाइट पोलो टी-शर्ट और ब्राउन कार्गो पेंट में नजर आते हैं.

नये लुक में देख लोग हैरान

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को बाहर निकलते हुए नए लुक में जिसने देखा, उसकी निगाहें उन्‍हीं पर टिक गईं. अखिलेश यादव को नए लुक में देख एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी हैरान दिखे. अखिलेश यादव की जब सुरक्षाकर्मी से नजरें मिलीं, तो वह मुस्‍कुरा दिये. इसके बाद सुरक्षाकर्मी अखिलेश यादव की ओर हाथ मिलने के लिए आगे बढ़े. सपा मुखिया ने सुरक्षाकर्मी को निराश नहीं किया. इसके बाद अखिलेश यादव कई लोगों के साथ हाथ मिलाते और सेल्‍फी लेते हुए नजर आए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर