मनोरंजन डेस्क: बिग बॉस 20 के घर में रीति तिवारी और काजी तौकीर का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे के साथ संगीत और अपनी कला साझा की, लेकिन धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों में तीखी बहस होने लगी। इसी विवाद पर ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने भी रीति को उनकी भाषा और बर्ताव के लिए समझाया था। सलमान ने रीति से सीधे पूछा था कि क्या उनका यह रवैया उनकी इनसिक्योरिटी की वजह से है।
Highlights:
‘मैं भी एक इंसान हूँ, गलती स्वीकार करने में डर नहीं’
अब मिड-वीक एविक्शन में शो से बाहर आने के बाद व गायक मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने इन सब बातों पर खुलकर अपनी राय रखी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने माना कि काजी के साथ झगड़े में उन्होंने अपना आपा खो दिया था और उनका रिएक्शन गलत था।
काजी से Insecurity के सवाल पर रीति ने कहा, “चीजें थोड़ी अलग तरह से सामने आ गईं। लेकिन मैं यह मानने से बिल्कुल नहीं डरती कि मेरे मन में वो बातें आईं थीं, क्योंकि आखिर मैं भी एक इंसान ही हूँ।”
‘काजी को मिलता अटेंशन देखकर जलन होने लगी थी’
रीति ने कहा कि ऐसे विचार हर किसी के मन में कभी न कभी आते ही हैं। फर्क बस इतना था कि उनकी भावनाएं नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने आ गईं। दरअसल, रीति बिग बॉस में अपनी पहचान एक आर्टिस्ट और रॉकस्टार के तौर पर बनाने आई थीं। लेकिन शो आगे बढ़ने पर उन्होंने महसूस किया कि जो अटेंशन वे चाहती थीं, वह बहुत आसानी से काजी को मिल रहा था।
तारीफ से शुरू हुआ रिश्ता तुलना में बदला
शुरुआत में रीति काजी की तारीफ करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह तुलना में बदल गया। इसके बाद ‘डिस बैटल’ Rap/Commentary Task के दौरान दोनों का गुस्सा बेकाबू हो गया। जो टास्क मजाक से शुरू हुआ था, उसमें बातें पर्सनल हो गईं और माहौल काफी खराब हो गया।
इस पूरी बहस के बाद सलमान खान ने रीति को रियलिटी चेक देते हुए कहा था, “तुम मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं।”


