Wednesday, July 22, 2026

बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर मतदान आज, वोटिंग से पहले एक और हिंदू युवक की हत्या

न्यूज डेस्क : बांग्लादेश में आज गुरूवार को आम चुनाव को लेकर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को उस समय अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है, जब मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।

चाय बागान में मिली लाश

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और
इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था।

परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, “रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।” परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा।

वारदात को कहीं और दिया गया अंजाम

एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर