Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम की धमकी, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को जानकारी दी। इसके बाद सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

स्कूलों को सुबह मिली सूचना

धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेंट्रल दिल्ली के झंडेवालान इलाके स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम सामने आया है। बीटी तमिल स्कूल ने सुबह करीब 9:12 बजे दिल्ली अग्निशमन विभाग को ईमेल के जरिए मिली धमकी की सूचना दी। इसके बाद फायर विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एक अन्य स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर स्थिति की जानकारी दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेजने की अपील की।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें स्कूल परिसरों में पहुंचीं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूल भवन, कक्षाएं, पार्किंग एरिया और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले साउथ दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया था। पहले जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें लॉरेटो कान्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासन पुरी, वेंकटेश्वर स्कूल रोहिणी, केम्ब्रिज स्कूल NFC, इंडियन स्कूल सादिक नगर, CM श्री स्कूल रोहिणी, DTA स्कूल INA, बाल भारती स्कूल रोहिणी, वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर के स्कूल शामिल थे।

अन्य राज्यों में भी मिल रहीं धमकियां

हाल के दिनों में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी स्कूलों और संस्थानों को बम की धमकियां मिल रही हैं।
राजस्थान के जयपुर में मानसरोवर स्थित मॉडर्न विद्यालय को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। वहीं पंजाब के मोहाली में 16 निजी स्कूलों को भी इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए थे। हालांकि सभी मामलों में जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके अलावा पटना की दीवानी अदालत को भी पिछले तीन दिनों में बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन वहां भी जांच में कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर