Tuesday, September 29, 2026

CM हेमंत सोरेन की याचिका पर अब झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को होगी सुनवाई

रांची : मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ED कोर्ट में दलील खारिज होने के मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती देने के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका मेंटेनबल है या नहीं, इस मामले में हाईकोर्ट बुधवार को दोपहर बाद सुनवाई करेगा। सोमवार को दायर याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन मामले में विस्तृत सुनवाई नहीं हो पाई. इसके बाद अब हाईकोर्ट बुधवार को इस मामले की सुनवाई करेगा. बुधवार को हाईकोर्ट में दोपहर 2:15 बजे इस मामले की सुनवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: DGP नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार से नियमावली की वैधता पर मांगा जवाब, 9 अक्टूबर को अब सुनवाई

दरअसल, सीएम सोरेन ने PMLA कोर्ट द्वारा बीते 21 सितंबर को दिए गए आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की है. PMLA कोर्ट ने इस मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप (चार्ज) तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

हेमंत सोरेन की ओर से याचिका दाखिल कर मांग की गई थी कि जब तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके खिलाफ आरोप तय न किए जाएं. हालांकि, PMLA कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है. याचिका की मेंटनेबिलिटी (स्वीकार्यता) को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और न्यायाधीश मनोज प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर