खेल डेस्क: एशियन आर्चरी चैंपियनशिप के लिए भारतीय तीरंदाजी की टीम बांग्लादेश गई हुई थी, और 11 सदस्यों की ये टीम जब वहाँ से लौट रही थी तो उस दौरान उन्हे बांग्लादेश में चल रहे प्रदर्शन के कारण काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। आपको बता दूँ की इस टीम में 2 टीनेजर भी शामिल थे। बांग्लादेश में इस वक़्त महोल ठीक नहीं है और ऐसे में भारतीय टीम को एयरपोर्ट पहुचने में भी दिक्कत हो रही थी और जिसके कारण टीम की फ्लाइट बार बार छूट जा रही थी।
जानकारी अब सामने आई है की इस दौरान टीम को बहुत मुश्किलों से गुज़रना पड़ा, बांग्लादेश में उन्हे रहने के लिए भी एक ढंग की जगह नहीं दी गई थी, वो बांग्लादेश में एक धर्मशाला में रह रहे थे जिसकी, स्तिथि बेहद खराब थी। न तो एक ढंग का वाश्रूम था और नाही जहां हम ठहरे थे उसमे सोने के लिए ढंग का रूम या बेड। यहाँ तक की जब वो एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हे पता चला की फ्लाइट खराब है तो हम मजबूर थे क्योंकि फ्लाइट में कुछ दिक्कत है तो वो उड़ान नहीं भरेगा और बाहर इतना प्रदर्शन किया जा रहा था दंगे किए जा रहे थे, की समझ नहीं आ रहा था। और उस दौरान हमे एयरपोर्ट से एक ऐसे बस में भेजा गया जो बहुत ही बुरे कन्डिशन में थी। टीम की ये शिकायत भी थी, कि बांग्लादेश में इतने खराब हालात हैं और रोड पर चारों ओर प्रदर्शन कर रहे हैं लोग ऐसे में हमे बिना किसी सुरक्षा के उस खराब बस में ट्रैवल करवाया गया। टीम के सीनियर मेम्बर ने कहा की अगर पता होता की ऐसे हालात हैं तो हम कितने भी देर रुकना पड़ता हम, एयरपोर्ट पर ही रुकना पसंद करते, अपने जान को जोखिम में डालकर एयरपोर्ट से बाहर तो नहीं ही जाते।
Also Read:गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मलेशिया और श्रीलंका के सांसदों के दल ने की मुलाकात
आपको बता दूँ की बांग्लादेश में बहुत बड़ा प्रदर्शन चल रहा है, बांग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री शेख हसीना को वहाँ की स्पेशल ट्रिब्यूनल ने उन्हें और पूर्व गृह मंत्री असदुज़्जमान खान कमाल को फांसी की सज़ा देदी है, दरअसल इन पर 2024 के छात्र प्रदर्शन के दौरान आरोप लगे थे, की उन्होंने छात्रों को मरवाने के लिए आदेश दिए थे और प्रदर्शन को रोकने की कोशिश नहीं की थी।


