Thursday, July 23, 2026

डोरंडा के मनीटोला में पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने की खुदकुशी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से कुछ दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। डोरंडा थाना क्षेत्र के मानीटोला इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

33a3820c da73 4c49 b81b 10b851aba0f6

वहीं अब पत्नी की हत्या के आरोपी पति को छत में बंधे फंदे से लटकता पाया गया है। आरोपी का शव बरामद होने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। घटना की सूचना पर हटिया के डीएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंची, ताकि तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

cff65c8b de04 4ad1 8cf1 ca383e32f644

डोरंडा थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह घरेलू विवाद का मामला लग रहा है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस मृतक महिला और आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मानीटोला इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर