राँची : महानगर कांग्रेस समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज़ बिहार के कद्दावर नेता,दो बार विधायक रह चुके एवं पूर्व सीएलपी शकील अहमद खान से परिसदन में मुलाक़ात की. इस अवसर पर उनसे हुई लंबी वार्ता में झारखंड में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें : SIR विवाद पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी, न्यूज रिपोर्ट के आधार पर नहीं दिया जाएगा आदेश : सुप्रीम कोर्ट
प्रतिनिधिमंडल में महानगर उपाध्यक्ष अरुण चावला,कोयलांचल स्टील कामगार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेश पाठक, तारिक़ मुजीब, शारिक अनवर, तनवीर अहमद, प्रशांत गौरव, महेश राय आदि उपस्थित थे. बता दें कि शकील अहमद खान झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सुपुत्री स्वर्गीय युविका को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु राँची आए हैं. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शरीक थे.


