रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित एक राइफल शूटिंग क्लब परिसर से रविवार शाम उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि परिसर के वाशरूम में हिडन मोबाइल कैमरा के जरिए रिकॉर्डिंग की जा रही थी. यह शिकायत उन्होंने अपनी बेटी के बताए बयान के आधार पर दर्ज कराई है। इस संबंध में उन्होंने दावा किया कि बेटी को क्लब के अंदर एक अन्य लड़की ने जाने से यह कहकर रोक दिया कि वाशरूम में मोबाइल हिडन कैमरा के जरिए रिकार्डिंग की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड आगमन पर भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत
व्यक्ति ने क्लब प्रबंधन से संस्थान से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों (लगभग 40 कैमरे) की फुटेज दिखाने की मांग की। प्रबंधन का कहना है कि संस्थान के मालिक चतरा में हैं और उन्हें आने में चार घंटे लगेंगे. परिजनों का आरोप है कि संदिग्ध मोबाइल और कैमरा ले जाने वाली संबंधित लड़की और उसकी मां से भी पूछताछ की जानी चाहिए. इस दौरान परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


