Thursday, October 8, 2026

OBC आरक्षण की मांग पर झारखंड के 5 जिलों गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद, आवागमन प्रभावित

रांची : OBC आरक्षण और अधिकारों की मांग को लेकर आज झारखंड के पांच जिलों में बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया है। गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। बंद का असर खूंटी में साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कई बाजारों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बंद समर्थकों की सक्रियता के कारण कुछ स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: सात अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, MMDR मुद्दे पर विस की विशेष सत्र की तिथियों पर फैसला संभव

इधर गुमला जिले के ओबीसी समाज द्वारा आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड के पांच जिलों सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची एवं लोहरदगा में बंद बुलाया गया है, जिसका गुमला में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है.

OBC से जुड़ी मांगों को लेकर मंगलवार को राँची में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करने और आरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर समिति ने सांकेतिक झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में अरगोड़ा चौक पर बड़ी संख्या में समिति के समर्थक एकत्र हुए और रोड जाम किया । इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। समर्थकों ने OBC के लिए अलग कॉलम की व्यवस्था करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर नारे लगाए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर