Tuesday, October 6, 2026

रांची के रायफल शूटिंग क्लब के वाशरूम में हिडन कैमरा से रिकॉर्डिंग का आरोप, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की मांग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित एक राइफल शूटिंग क्लब परिसर से रविवार शाम उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि परिसर के वाशरूम में हिडन मोबाइल कैमरा के जरिए रिकॉर्डिंग की जा रही थी. यह शिकायत उन्होंने अपनी बेटी के बताए बयान के आधार पर दर्ज कराई है। इस संबंध में उन्होंने दावा किया कि बेटी को क्लब के अंदर एक अन्य लड़की ने जाने से यह कहकर रोक दिया कि वाशरूम में मोबाइल हिडन कैमरा के जरिए रिकार्डिंग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड आगमन पर भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत

व्यक्ति ने क्लब प्रबंधन से संस्थान से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों (लगभग 40 कैमरे) की फुटेज दिखाने की मांग की। प्रबंधन का कहना है कि संस्थान के मालिक चतरा में हैं और उन्हें आने में चार घंटे लगेंगे.  परिजनों का आरोप है कि संदिग्ध मोबाइल और कैमरा ले जाने वाली संबंधित लड़की और उसकी मां से भी पूछताछ की जानी चाहिए. इस दौरान परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर