न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के जिबंतला थाना क्षेत्र के एक माथेरदिघी ग्रामीण सरकारी अस्पताल से भारी मात्रा में कैश और सोना मिला है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं इस मामले ने राजनीतिक रंग लिया है, बीजेपी ने टीएमसी नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अवैध संपत्ति छिपाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Highlights:
ऑपरेशन थिएटर से मिला बैग
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से भारी मात्रा में कैश और सोने के गहने बरामद की गई है. घटना का खुलासा मंगलवार की सुबह तब हुआ जब अस्पताल के अंदर एक संदिग्ध बैग देखा गया था. वहीं इस बैग को देखकर स्थानीय लोगों अस्पताल के स्टाफ को शक हुआ, तो उन्होंने बैग खोला जहां उसके अंदर बड़ी मात्रा में नकदी, सोने के आभूषण और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद मिले है.
अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से संवेदनशील स्थान पर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति का मिलना बेहद चौंकने वाला विषय है. इस स्थान पर मरीजों का इलाज होता है, लेकिन वहां से इस तरह का बैग मिलने से कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है. वहीं मामले के लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है, इसके बड़े स्तर की आशंका है. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया है.
इसे भी पढ़े: ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इंकार, बोलीं- “हमें हराया गया, हम हारे नहीं”
अस्पताल में विरोध प्रदर्शन
इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ा आरोप लगाया और दावा किया है कि यह अवैध संपत्ति टीएमसी के एक नेता के करीबी व्यक्ति का है. साउकत मोल्ला के करीबी हुसैन गाजी ने इस संपत्ति को अस्पताल में छिपाकर रखा था. मामला सामने आते ही बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर को घेर लिया.
इस प्रदर्शन के कारण अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश करने लगी. पुलिस ने मामले के गंभीरता से लेकर जांच जारी कर दी है. वहीं इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया है. फिलहाल पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रह है कि बैग से मिला कैश और सोना आखिर किसका है.
डॉक्टर का बयान अलग
इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर शाहरुख खान ने बीजेपी के आरोपों को लेकर अलग दावा किया है कि यह बैग समसेर मीर नाम के एक युवक का है, जो स्थानीय टीएमसी बूथ अध्यक्ष का बेटा है. डॉक्टरों के अनुसार, समसेर मीर अस्पताल में अस्थायी कर्मचारी के रुप में काम करता है. उन्होंने कहा कि बैग उसी ने छोड़ा था, हालांकि इसके पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हुआ है.
बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोला
जानकारी के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया और बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमला बोल रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है. पार्टी का कहना है कि यह मामला भ्रष्टाचार का है इसमें कई बड़े नाम सामने आ सकते है, लेकिन मामले के लेकर टीएमसी की अबतक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे यह सियासी विवाद बढ़ गया है.
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले के लेकर गहनता से जांच कर रही है कि अस्पताल में इतनी बड़ी मात्रा में कैश और सोना कैसे पहुंचा. इसके साथ ही बरामद जमीन के दस्तावेजों की भी जांच जारी है. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा.


