Tuesday, July 21, 2026

बिहार में 25 नई चीनी मिल होंगी स्थापित, नीतीश कैबिनेट में 6 प्रस्तावों पर मुहर

बिहार : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इन फैसलों का मुख्य फोकस रोजगार बढ़ाना, उद्योग लगाना और बिहार को टेक्नोलॉजी हब बनाना है। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया है। अब नए लक्ष्य के तहत 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए राज्य में उद्योगों और नई तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

25 नई चीनी मिल

कैबिनेट बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी। साथ ही राज्य में पहले से बंद पड़ी 9 चीनी मिलों को फिर से चालू किया जाएगा। इससे किसानों और स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।

बिहार में 11 नए टाउनशिप विकसित होंगे

सरकार राज्य में शहरी विकास पर भी जोर देने जा रही है। इसके तहत बिहार में 11 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इनमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालय, साथ में सीतामढ़ी और सोनपुर को शामिल किया गया है। यह कदम शहरों को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार को टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी

राज्य सरकार का एक बड़ा लक्ष्य बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब बनाना है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्लान किए गए हैं जिसमें डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स से बड़े पैमाने पर रोजगार बढ़ेगा और बिहार का औद्योगिक विकास तेजी से होगा।

उच्च स्तरीय समिति का गठन

इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है। इस समिति में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिति 6 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिति सभी प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन देखेगी।

बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन

राज्य को नई तकनीक के साथ आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन बनाने का फैसला किया है। इसके तहत सरकारी कामकाज में नई तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। शहरों के विकास में आधुनिक तकनीक की मदद ली जाएगी।

औद्योगिक विकास में तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में उद्योग तेजी से बढ़े हैं और अब नई सरकार इसे दुगुनी गति से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में अब उच्च गुणवत्ता की सड़कें और बिजली, अच्छी आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन और बड़ा युवा मानव संसाधन उपलब्ध है, जो उद्योगों के लिए उपयोगी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर