Sunday, September 13, 2026

श्रीगंगानगर में भाजपा नेता के दामाद के घर हमला, फर्जी पुलिस बनकर घुसे बदमाश

श्रीगंगानगर : सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की बेटी के घर शनिवार रात बदमाशों ने हमला कर दिया। श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के 42 जीजी गांव में यह वारदात रात करीब 10.30 बजे हुई। बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर घर में घुसे और परिवार के साथ मारपीट की। हमले में पूर्व मंत्री के दामाद गुरुचरण सिंह रमाना, उनके बेटे और बहू को चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बैठक में बुलाकर शुरू किया हमला

पुलिस के अनुसार व्यापारी गुरुचरण सिंह रमाना जब श्रीगंगानगर से अपने गांव लौटे तो उनके पीछे दो युवक पुलिस की वर्दी में आ गए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बातचीत का बहाना बनाया और उन्हें बैठक में चलने को कहा। जैसे ही दरवाजा खोला गया, युवकों ने रमाना पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद 4-5 और बदमाश घर में घुस आए और बेटे-बहू से भी मारपीट की।

सीसीटीवी डीवीआर के लिए की तोड़फोड़

बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और बार-बार डीवीआर की मांग की। उन्होंने रमाना की बहू पर भी हमला किया। बहू ने खुद को कमरे में बंद कर किसी परिचित को फोन करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर मोबाइल फोन छीन लिए। डीवीआर नहीं मिलने पर बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए।

मौके पर पहुंची 5 थानों की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही 5 थानों की पुलिस – श्रीगंगानगर कोतवाली, श्रीकरणपुर, पदमपुर, केसरीसिंहपुर और गजसिंहपुर – मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी।

अमृता दुहन (एसपी, श्रीगंगानगर) ने बताया कि हमलावर अज्ञात थे और उनकी तलाश जारी है। घर में लूट की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई, लेकिन परिवार को चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की हरकतें कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट

वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर