Monday, October 5, 2026

झारखंड आगमन पर भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश की नव नियुक्त सह-प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह के झारखंड आगमन पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं के साथ ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसे भी पढ़ें : 10 अक्टूबर को झारखंड आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, देवघर में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उनका शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा उनका स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व की बधाई देते हुए उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास हेतु शुभकामनाएं दी गई। वहीं निवेदिता सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, मनीर उराँव, शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विरंची नारायण, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, सूरज शाहदेव, रमेश सिंह, वरुण साहू, माया सिंह सिसोदिया, निशि जायसवाल, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुनील साहू, ऋषिकेश राणा, देवराज सिंह, दिनेश साहू, रंजीता सिंह, यश परमार सहित सैकड़ों की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर