Thursday, September 24, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के तीन नए जजों ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम एम सोनक ने नए जजों को दिलाई शपथ

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को तीन नए जजों मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने शपथ ली. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक ने नए जजों को शपथ दिलाई. झारखंड हाईकोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह में हाईकोर्ट के अन्य जज भी मौजूद थे.

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना और राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति वारंट को पढ़कर सुनाया. तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इन तीन नए जजों को झारखंड हाईकोर्ट का नया जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस संबंध में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी थी.

इसे भी पढ़ें : रांची : तमाड़ में तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर, छह घंटे तक केबिन में फंसे रहे चालक

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य, झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी एवं हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे. हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश बनने से पहले मनोज प्रसाद गढ़वा, अखिल कुमार साहेबगंज और राम शर्मा डालटनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर