Thursday, September 24, 2026

रांची : तमाड़ में तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर, छह घंटे तक केबिन में फंसे रहे चालक

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए। एक चालक को कुछ देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे चालक को करीब छह घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहना पड़ा। उसे सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मु 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति के हाथों हुए सम्मानित

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। लगातार हुई टक्कर से दूसरे और तीसरे ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए थे। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर