Tuesday, September 22, 2026

दिशा सालियान केस में अब CBI जांच से सुशांत के परिवार में जगी न्याय की उम्मीद, चचेरे भाई ने दिया बड़ा बयान

मनोरंजन डेस्क: दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी है। इस बीच सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दिवंगत अभिनेता को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, जिसमें वह कुछ सबूत सामने रखने वाले थे। हालांकि, यह परिवार की ओर से किया गया दावा है और इसकी पुष्टि जांच में होनी अभी बाकी है।

इसे भी पढ़े: परिवर्तिनी एकादशी आज, जानिए किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

दोनों के मौत के बीच कई आपसी संबंध 

दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। बता दें, कि 8 जून 2020 को मुंबई की एक इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके छह दिन बाद, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा वाले घर में मृत मिले थे। दोनों घटनाओं के बीच कम समय का अंतर होने की वजह से इनके बीच संभावित कनेक्शन को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा के केस को किया री-ओपन 

अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI को FIR दर्ज कर नए सिरे से जांच करने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद बिहार के पूर्णिया में सुशांत के पैतृक गांव में भी परिवार ने खुशी जताई और न्याय की उम्मीद जाहिर की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे सुशांत 

जानकारी के अनुसार पन्ना सिंह ने कहा कि परिवार को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि नई जांच से दोनों घटनाओं से जुड़े सवालों पर ज्यादा स्पष्टता सामने आएगी। पन्ना सिंह ने सुशांत की मौत को हत्या बताते हुए दावा किया कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ सबूत सामने रखने वाले थे और परिवार का मानना है कि इसी वजह से उनकी हत्या की गई।

वहीं, सुशांत के चचेरे भाई और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने भी हाईकोर्ट के फैसले को उम्मीद बढ़ाने वाला बताया है। अब सभी की नजर CBI जांच पर है, जिससे इन मामलों से जुड़े तथ्यों की तस्वीर और साफ हो सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर