Monday, September 14, 2026

अनुराग सरावगी खुदकुशी मामले में अब तक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी, घटना के पहले गुस्से में थे बिल्डर

रांची: गुरुवार देर शाम एक जाने-माने व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी (45) ने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना के समय घर में थे अकेले

पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त अनुराग सरावगी फ्लैट में अकेले थे। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे रिश्तेदारों से मिलने बाहर गए हुए थे। अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर उनके वृद्ध माता-पिता मौजूद थे, जबकि दूसरे फ्लोर पर स्थित उनका एक अन्य फ्लैट अंदर से बंद पाया गया। अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि देर रात सभी लोग सो रहे थे, तभी ऊपर से किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वह दौड़कर नीचे पहुंचा तो अनुराग सरावगी का शव जमीन पर पड़ा मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

फॉरेंसिक जांच जारी

घटनास्थल से अनुराग सरावगी का मोबाइल फोन पूरी तरह टूटा हुआ मिला, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयान खंगाल रही है। हालांकि देर रात तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर