Sunday, September 20, 2026

ठाणे में 18 मंजिली इमारत में लगी आग, 2 झुलसे, 70 अन्य को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार तड़के सुबह एक रिहायशी इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शास्त्री नगर इलाके में स्थित 18 मंजिला मिलान हिल इमारत आग की चपेट में आ गई, जिससे इमारत के अंदर रह रहे 70 से ज्यादा लोग फंस गए। दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम ने समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि इमारत में बिजली की पाइप से अचानक चिंगारी निकली, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग 10वीं से 13वीं मंजिल के बीच स्थित बिजली की पाइप में लगी थी, जिससे पूरी इमारत में घना धुआं भर गया। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी ने बताया कि सुबह 4.14 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। धुएं के कारण कई लोग अपने फ्लैट में फंस गए थे, जिन्हें सीढ़ियों और अन्य सुरक्षित रास्तों से बाहर निकाला गया।

अधिकारी के अनुसार, इस घटना में 62 वर्षीय और 74 वर्षीय दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5.30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर