Saturday, September 19, 2026

राजधानी रांची में शादी समारोह से युवक के अपहरण मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

रांची : रांची के नगड़ी दलादली इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज की राशि वसूलने के इरादे से चार अपराधियों ने एक शादी समारोह से युवक का अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को सुरक्षित घर वापस भेज दिया गया और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

क्या हुआ था मामला?

बिहार के आरा निवासी शिवशंकर प्रसाद अपनी बेटी की शादी में शामिल होने 23 नवंबर को रांची के द पैलेस बंक्वेट हॉल पहुंचे थे। शादी का माहौल खुशी से भरा था, लेकिन देर रात अचानक स्थिति बदल गई। रात करीब 2 बजे, शादी में काम कर रहे लड़की के भाई सुमित सोनी को चार अपराधियों ने जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया। थोड़ी देर बाद सुमित ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ता 20 लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं। फिरौती नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस की तेज कार्रवाई

सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी व मानव संसाधन की मदद से अपहरणकर्ताओं का लोकेशन ट्रेस किया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुमित सोनी को गया जिले के डोभी इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया और चारों आरोपियों (नारायण कुमार, सोनू कुमार विश्वकर्मा, सुमित कुमार और हर्ष कुमार) को गिरफ्तार कर रांची लाया गया।

कर्ज वसूली के लिए रची गई थी साजिश

पुलिस जांच में पता चला कि चारों अपराधियों ने सुमित को पहले कर्ज के रूप में पैसे दिए थे। जब पैसे वापस नहीं मिले, तो उन्होंने साजिश रचकर अपहरण की योजना बनाई। इसके लिए सभी आरोपी आरा से सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (BR01FA/8738) में रांची आए और घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

कार्रवाई में लगे अधिकारी

इस सफल अभियान में दलादली टीओपी प्रभारी पुअनि सत्यप्रकाश उपाध्याय, पुअनि देवानंद कुमार यादव, पुअनि संदीप राज, आरक्षी पंकज चौधरी, आरक्षी अनोद यादव, हवलदार दिलीप ठाकुर, संजय मिंज तथा नगड़ी थाना टीम का अहम योगदान रहा। तेजी से की गई पुलिस कार्रवाई ने एक बड़ा अपराध होने से रोका और पीड़ित युवक को सुरक्षित वापस ला दिया। इस मामले ने दिखा दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी योजना बनाकर वारदात करें, कानून के हाथों से बच पाना आसान नहीं है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर